Type Here to Get Search Results !

Desh Bhakti Shayari Part 2 | इस वतन के रखवाले हैं हम शेर ए जिगर वाले हैं हम

 शहीद देश भक्ति शायरी

कर जज्बे को बुलंद जवान, तेरे पीछे खड़ी आवाम !

हर दुश्मन को मार गिराएंगे, जो हमसे देश बँटवाएंगे !!


______________________


______


आन देश की, शान देश की, इस देश की हम संतान हैं !

तीन रंगों से रंगा तिरंगा, अपनी ये पहचान है !!


____________________________


सीने में जूनून और आँखों में देशभक्ति की चमक रखता हूँ !

दुश्मन की सांसे थम जायें, आवाज में इतनी धमक रखता हूँ !!


_____________

_______________


इस वतन के रखवाले हैं हम

शेर ए जिगर वाले हैं हम

मौत से हम नहीं डरते

मौत को बाँहों में पाले हैं हम


____________________________


देश के लिए मर मिटना कुबूल है हमें

अखंड भारत के सपने का जूनून है हमें


____________________________


खींच दो अपने ख़ूँ से जमीं पर लकीर

इस तरफ आने पाये ना रावण कोई

तोड़ दो अगर कोई हाथ उठने लगे

छू ना पाये सीता का दामन कोई

राम भी तुम तुम्हीं लक्ष्मण साथियो

अब तुम्हारे हवाले वतन साथियो


____________________________


तिरंगा है आन मेरी

तिरंगा ही है शान मेरी

तिरंगा रहे सदा ऊँचा हमारा

तिरंगे से है धरती महान मेरी


____________________________


सुन्दर है जग में सबसे, नाम भी सबसे न्यारा है

वो देश हमारा है, वो देश हमारा है


जहाँ जाति भाषा से बढ़कर देशप्रेम की धारा है

वो देश हमारा है, वो देश हमारा है


____________________________



Desh bhakti Song with Hindi Gujarati lyrics

Desh bhakti Song with Hindi Gujarati lyrics

अधिकार मिलते नहीं लिए जाते हैं

आजाद हैं मगर गुलामी किये जाते हैं

वंदन करो उन सेनानियों को

जो मौत के आँचल में जिए जाते हैं


____________________________


Desh Bhakti Shayari Attitude

उड़ जाती है नींद ये सोचकर

कि सरहद पे दी गयीं वो कुर्बानियां

मेरी नींद के लिए थीं


____________________________


इश्क तो करता है हर कोई

महबूब पे तो मरता है हर कोई

कभी वतन को महबूब बना के देखो

तुझ पे मरेगा हर कोई


____________________________



उनके हौंसले का मुकाबला ही नहीं है कोई

जिनकी कुर्बानी का कर्ज हम पर उधार है

आज हम इसीलिए खुशहाल हैं क्यूंकि

सीमा पे जवान बलिदान को तैयार है….


____________________________


चढ गये जो हंसकर सूली,


खाई जिन्होने सीने पर गोली,


हम उनको प्रणाम करते हैं.


जो मिट गये देश पर,


हम उनको सलाम करते हैं.


____________________________


कुछ नशा तिरंगे की आन का है,

कुछ नशा मातृभूमि की मान का है,

हम लहरायेंगे हर जगह ये तिरंगा,

नशा ये हिन्दुस्तान की शान का है…


____________________________


Best Dard Bhari Shayari | दर्द भरी शायरी (NEW)

Best Dard Bhari Shayari | दर्द भरी शायरी (NEW)

तीन रंग का नही वस्त्र,

ये ध्वज देश की शान है,

हर भारतीय के दिलो का स्वाभिमान है,

यही है गंगा, यही है हिमालय,

यही हिन्द की जान है,

और तीन रंगों में रंगा हुआ ये अपना हिन्दुस्तान है


____________________________


मैं अपने देश का हरदम सम्मान करता हूँ,

यहाँ की मिट्टी का ही गुणगान करता हूँ,

मुझे डर नहीं है अपनी मौत से,

तिरंगा बने कफ़न मेरा,

यही अरमान रखता हूँ।


____________________________


एक सैनिक ने क्या खूब कहा है,

किसी गजरे की खुशबु को महकता छोड़ आया हूँ,

मेरी नन्ही सी चिड़िया को चहकता छोड़ आया हूँ,

मुझे छाती से अपनी तू लगा लेना ऐ भारत माँ,

मैं अपनी माँ की बाहों को तरसता छोड़ आया हूँ।


____________________________


नफरत की भावना को भी बड़े प्यार से सहते है,

ये देश नहीं मेरी जान है,

जिसे हिन्दुस्तान कहते है।


____________________________


देशभक्ति की महक अब मेरे कपड़ों से भी आने लगी हैं,

अब तो मेरी धड़कन भी जय हिंद गाने लगी है। 


____________________________


मैं मर जाऊँ तो सिर्फ मेरी इतनी पहचान लिख देना,

मेरे खून से मेरे माथे पर जन्म स्थान लिख देना,

कोई पूछे तुमसे स्वर्ग के बारे में तो,

एक कागज के टुकड़े में हिन्दुस्तान लिख देना।


____________________________


सुंदर है जग में सबसे,

नाम भी न्यारा है जहां जाती-भाषा से बढ़कर,

देश-प्रेम की धारा है निशचल,

पावन, प्रेम पुराना,

वो भारत देश हमारा है।


____________________________


करता हूँ भारत माता से गुजारिश, हमेशा यही कि,

तेरी भक्ति के सिवा कोई बंदगी कभी न मिले,

हर जन्म मिले हिन्दुस्तान की पावन धरती पर,

या फिर कभी मुझे ज़िन्दगी ही न मिले।


____________________________


चाहत है मेरी हसीन जिंदगी के ऐसी इक शाम आये,

देश की सरहद से मौत का मेरी पैगाम आगे,

वैसे तो अनेको लोग मरतें है मोहब्बत के नाम,

पर खावहिश यही है मेरा खून देश के काम आये।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad